फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Orientation program in Degree College Chaupal

Rampur Bushahar News: नए विद्यार्थियों को बताए काॅलेज के नियम

Thu, 17 Jul 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज चौपाल में ओरिएंटेशन प्रोग्राम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में बीए प्रथम और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियम बताए गए। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य डाॅ. रविंद्र चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम महाविद्यालय की सहायक आचार्य प्रियंका ठाकुर ने महाविद्यालय के शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों का परिचय दिया। सहायक आचार्य नेहा शर्मा ने महाविद्यालय की आधारभूत संरचना के विषय में बताया। इसके बाद सहायक आचार्य मिताली माल्टा ने महाविद्यालय में संचालित विषयों के बारे में जानकारी दी। सहायक आचार्य कन्या नेगी ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन पर दिशा-निर्देश दिए। सहायक आचार्य मयंका शर्मा ने महाविद्यालय में संचालित सभी समितियों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान ने कहा कि मनुष्य शिक्षा से ही संस्कार प्राप्त करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article