{"_id":"6850171cb6e2f873ee0542a3","slug":"opposition-to-changing-the-name-of-dev-raj-negi-stadium-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-137314-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देव राज नेगी स्टेडियम का नाम बदलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देव राज नेगी स्टेडियम का नाम बदलने का विरोध
विज्ञापन
कल्पा स्थित दिवंगत देवराज नेगी मिनी स्टेडियम का नाम बदलकर राजीव गांधी खेल परिसर किए जाने पर यंग
यंग्स स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
पूर्व विधायक व उपाध्यक्ष देव राज नेगी की यादों से जुड़ा प्रतिष्ठान
स्थानीय जनभावनाओं को ताक पर रखकर परिवर्तन को बताया अनुचित
मंत्री जगत सिंह नेगी से भी की नाम पूर्ववत रखने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। स्वर्गीय देव राज नेगी मिनी स्टेडियम का नाम बदलकर राजीव गांधी खेल परिसर किए जाने के निर्णय पर यंग्स स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब युवारंगी ने तीखी आपत्ति जताई है। सोमवार को क्लब के प्रधान पवन नेगी, सचिव गोरी शंकर, उपाध्यक्ष मनोज नेगी व सलाहकार ठाकुर बिष्ट ने उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर स्टेडियम का नाम यथावत रखने की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि स्व. देव राज नेगी न केवल किन्नौर के विधायक रहे, बल्कि हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में भी सेवा दे चुके हैं। 1985 में पहली बार विधायक बनने के बाद उन्होंने ही कल्पा स्टेडियम का निर्माण प्रारंभ कराया था। 1992–94 में डिप्टी स्पीकर रहते हुए भी उन्होंने खेल व युवा कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया।
क्लब सदस्यों ने कहा कि स्टेडियम का नाम बदलना जनतांत्रिक मूल्यों और क्षेत्रीय पहचान के विरुद्ध है। यहां आने वाले स्थानीय युवा व खेल प्रेमी देव राज नेगी के योगदान से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। बिना स्थानीय लोगों की राय लिए निर्णय से असंतोष फैल रहा है।
विज्ञापन
नए नाम पर पुनर्विचार व मंत्री से मुलाकात
क्लब प्रतिनिधियों ने मंत्री जगत सिंह नेगी से किन्नौर दौरे पर मिलने का कार्यक्रम भी तय किया है। उनका कहना है कि मंत्री से मिलकर उन्हें आपत्ति के बारे में बताया जाएगा।