फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Online registration for class 6 starts in JNV

Rampur Bushahar News: जेएनवी में छठवीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Tue, 06 Aug 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी 16 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में सत्र 2025-26 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। वर्ष 2024-25 में कक्षा पांचवीं में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ की प्राचार्या शशि कांता कुमारी ने जारी बयान में यह बात कही।

उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है। अभिभावकों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण करने से पूर्व अभिभावक को हेडमास्टर की ओर से सत्यापित प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। इसमें अभ्यर्थी की तीसरी, चौथी और पांचवीं की पूर्ण जानकारी भरनी होगी। प्रमाण-पत्र के फॉर्मेट को नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता किन्नौर जिले के किसी भी सरकारी या सरकार द्वारा विद्यालय में सत्र 2025-26 में कक्षा पांचवीं में पढ़ रहा हो। अभ्यर्थी द्वारा तीसरी और चौथी कक्षा सरकारी एवं सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय से पढ़ी हो। अभ्यर्थी का जन्म 1 मई, 2013 से पूर्व और 31 जुलाई, 2015 के बाद का न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 75 प्रतिशत रिक्तियां ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों से भरी जाएंगी। अभ्यर्थी ने कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं की किसी भी कक्षा में एक दिन भी शहरी क्षेत्र के विद्यालय में पढ़ाई की हो तो उस अभ्यर्थी को शहरी माना जाएगा। कुल रिक्तियों का एक तिहाई भाग लड़कियों से भरा जाएगा।


प्राचार्या ने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों को छठवीं से बारहवीं कक्षा तक नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, जिसमें छात्रावास, खानपान, वर्दी, पुस्तकें, लेखन सामग्री, चिकित्सा सुविधा और खेलकूद सुविधाएं आदि उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण से पूर्व विवरणिका को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस पर दूरभाष नंबर 01786-222232, 222752, 7018283450 या 8580719677 पर संपर्क कर सकते हैं।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed