{"_id":"61d33bc4b718612b901b7d25","slug":"one-person-arrested-with-charas-in-anni-rampur-hp-news-sml3955866154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी में 3.228 किलो चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी में 3.228 किलो चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा (एसयूआई) ने उपमंडल आनी के अंतर्गत एचआरटीसी की बस में सफर कर रहे एक व्यक्ति से 3 किलो 228 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान राकेश कुमार निवासी डीम, डाकघर जाओं, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति आनी के तराला जोत होकर पैदल बागीपुल पहुंचा। यहां से वह एचआरटीसी की बस में बैठा। इसी बीच एसयूआई टीम के मुख्य आरक्षी अनुपम कुमार और सहयोगियों ने आनी के जाबो से रामपुर वाया बागीपुल-निरमंड होकर जा रही बस को तलाशी के लिए रोका।
चालक-परिचालक की मौजूदगी में बस में बैठी सवारियों और उनके सामान की तलाशी ली गई। इस दौरान सीट पर बैठा राकेश कुमार घबराया हुआ प्रतीत हुआ, तो उसके बैग की तलाशी ली गई। इसमें बैग में प्लास्टिक में लिपटी 3 किलो 228 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी।