{"_id":"6228deec800917383256f1dc","slug":"one-died-in-car-accident-near-chlalontha-rampur-hp-news-sml4020609182","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलौंथा में कार खाई में गिरी एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलौंथा में कार खाई में गिरी एक की मौत
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत पुलबाहल क्षेत्र के ग्राम चलौंथा में मंगलवार देर शाम एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत गई है जबकि गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कार मंगलवार देर शाम ठियोग से चलौंथा की ओर जा रही थी। इसी बीच चलौंथा के समीप कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गीता देवी (47) वर्ष पत्नी संतराम निवासी ग्राम चलौंथा (चौपाल) की मौके पर ही मौत हो गई है। घायलों में दीपना देवी पत्नी दीपराम ग्राम बटाडी (ठियोग) ज्योति देवी पत्नी जगतराम ग्राम चलौंथा, संतराम पुत्र केवल राम ग्राम चलौंथा (चौपाल) शामिल है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
डीएसपी चौपाल राज कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चालक संत राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है! और मामले में छानबीन की जा रही है। उधर एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों को दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार बतौर फोरी राहत प्रदान किए गए है।