{"_id":"635c07c30cd44f39556581ca","slug":"one-died-in-accident-rampur-hp-news-sml426183113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार, व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी कार, व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
रोहडू़। बडियार ढाक गांव में कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। कार सवार रोहडू से अपने घर की ओर जा रहा था। वीरवार देर रात परिजनों को कार हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी अनुसार बबलू राम पुत्र जांबी राम निवासी गांव ने पुलिस को बताया कि वीरवार को उसका भाई शिशी राम रात को घर की ओर जा रहा था। करीब आठ बजे जब फोन किया तो भाई ने नहीं उठाया। शनिवार सुबह लोगों ने सूचना दी कि दली खड्ड के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। कार के समीप शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल पहुंचाया।
डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।