{"_id":"64da57cf58c5f7dd800eb306","slug":"one-died-and-three-drowned-in-landsliding-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-4167-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जाबो में मलबे में दबने से महिला की मौत, रगेली में मां-बेटा और बहू दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जाबो में मलबे में दबने से महिला की मौत, रगेली में मां-बेटा और बहू दबे
Mon, 14 Aug 2023 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
आनी उपमंडल के पोखरी पंचायत के रंगेली गांव में बारिश से क्षतिग्रस्त मकान ।
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में सोमवार को भारी बारिश ने कहर बरपाया है। कराना पंचायत के जाबो गांव में मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। लता देवी भूस्खलन की चपेट में आकर मलबे में दब गई। स्थानीय लोगों ने महिला को बाहर निकाला, लेकिन कुछ घंटों के बाद लता देवी ने दम तोड़ दिया।
पोखरी पंचायत के रगेली गांव में दो मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए। एक परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए। रामदत्त, उसकी पत्नी और मां मलबे में दब गई हैं। तीन गायें भी मलबे में दब गई हैं।
यहां भूस्खलन इतना अधिक हुआ है कि ढूंढ पाना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू अभियान के लिए बुलाया है। वहीं कुंगश पंचायत के जमदा में चट्टानें गिरने से किशन दास के परिवार के पांच लोग मकान गिरने से चपेट में आ गए जो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय पंचायत प्रधान और लोगों ने रेस्क्यू करके आनी अस्पताल पहुंचाया। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुहान, कराणा, कराणा-1 पंचायतों में कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने से भारी नुकसान हुआ है। एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने बताया कि सड़कें अवरुद्ध होने से प्रभावित क्षेत्रों तक प्रशासन की टीम नहीं पहुंच सकी है। पोखरी के रगेली में मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। घायलों को पांच हजार की फौरी राहत दी है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।