{"_id":"62682fb88feef7449d13a867","slug":"one-arrested-with-chitta-in-rampur-rampur-hp-news-sml4069336179","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेरी में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेरी में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
चिट्टा
रामपुर बुशहर। रामपुर के तहत खनेरी में पुलिस ने युवक को 6.86 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी जसवंत की अगुवाई में सोमवार देर शाम को पुलिस का दल खनेरी में गश्त कर रहा था। खनेरी अस्पताल के साथ सटे शनि मंदिर के पास जब पुलिस दल पहुंचा तो यहां एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली गई। इस दौरान युवक से 6.86 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान हंस कुमार के रूप में हुई है।
अप्रैल माह में ही रामपुर उपमंडल में चिट्टे का यह छठा मामला पकड़ा गया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस नशा रोकने का हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की दिनचर्या और गतिविधियों पर नजर रखें।