फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   One arrested with 242 grams of charas in Choling

चोलिंग में 242 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 13 Jan 2022 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 242 grams of charas in Choling
One arrested with 242 grams of charas in Choling
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने बुधवार देर शाम चोलिंग के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 242 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना टापरी के मुताबिक बुधवार देर शाम विशेष अन्वेषण इकाई किन्नौर के प्रभारी शिवदेव जोगटा की अगुवाई में मुख्य आरक्षी प्रवीन, आरक्षी विशाल और महिला आरक्षी निशा कुमारी की टीम ने जिले के चोलिंग के पास गुप्त सूचना के आधार पर गश्त पर थे। इसी दौरान चोलिंग के नजदीक एक युवक हाथ में लिफाफा लेकर मीरू गांव से चोलिंग की ओर आ रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उससे 242 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

युवक की पहचान मीरू गांव के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत मामला दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने कहा कि किन्नौर को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने नई पहल शुरू की है। गलत कार्यों में संलिप्त लोगों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed