{"_id":"6aaa82542d0df8ff7907a16c","slug":"officials-and-representatives-deliberated-on-development-works-in-devthi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169867-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देवठी में अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देवठी में अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों पर किया मंथन
विज्ञापन
बीडीओ ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की देवठी पंचायत में मासिक बैठक हुई। पंचायत प्रधान दीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर मंथन किया गया। बैठक में अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। बैठक में सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी रामपुर अंकुश ने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और 15वें वित्त आयोग समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। बैठक में गांव के संपर्क मार्गों की मरम्मत, जल निकासी के लिए पक्की नालियों के निर्माण और पेयजल व्यवस्था में सुधार को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने पर विचार किया गया। नए कार्यों की शेल्फ तैयार करने पर भी चर्चा हुई, जिससे पंचायत में विकास कार्यों के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके। इस मौके पर एसईबीपीओ चमन भारती, पंचायत समिति सदस्य कूहल-देवठी बुद्धि चंद, पंचायत सचिव देवी सिंह, तकनीकी सहायक गीता राम शर्मा, ग्राम रोजगार सेवक प्रवीण रांझा और उपप्रधान विपिन समेत वार्ड सदस्य मौजूद रहे।