{"_id":"69e766880652446d79060deb","slug":"nutrition-kits-distributed-to-women-in-devthi-and-taklech-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-158547-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देवठी और तकलेच में महिलाओं को पोषण किट बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देवठी और तकलेच में महिलाओं को पोषण किट बांटी
विज्ञापन
कुपोषण मुक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में सार्थक कदम : कौल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के देवठी और तकलेच में भाजपा की ओर से महिलाओं को पोषण किट वितरित की गईं। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता कौल सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषण किटें दीं।
बताया गया कि यह पोषण किटें सांसद कंगना रनौत के प्रयासों से उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम में कौल सिंह ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सही पोषण, देश रोशन के संदेश के साथ माताओं और बच्चों को कुपोषण से मुक्त कर एक स्वस्थ और सशक्त भारत की नींव रखना है। उन्होंने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी सोच और सांसद कंगना रनौत के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार भी व्यक्त किया।
कौल सिंह ने कहा कि इन पोषण किटों से गरीब परिवारों की जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य में सुधार होगा और गर्भवती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली माताओं को संतुलित आहार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य हर गरीब परिवार तक पोषण पहुंचाकर कुपोषण को समाप्त करना है।
विज्ञापन
उन्होंने महिलाओं से पोषण के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि इसी जागरूकता से यह अभियान सफल होगा और देश कुपोषण मुक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री रामपुर राममूर्ति चौहान, भाजयुमो अध्यक्ष दीप कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, रवि शीरशू और धुली सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।