फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nsui protest in rampur pg college

शिक्षकों के तबादलों पर भड़की एनएसयूआई, फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Mon, 12 Sep 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
nsui protest in rampur pg college
शिक्षकों के तबादलों पर भड़की एनएसयूआई, फूंका जयराम का पुतला - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पांच हजार विद्यार्थियों की संख्या वाले पीजी कॉलेज रामपुर में सरकार की अनदेखी छात्रों पर भारी पड़ रही है। शिक्षकों के लगातार हो रहे तबादलों को लेकर छात्रों में खासा रोष है। इसको लेकर सोमवार को कॉलेज की एनएसयूआई इकाई के कार्यकर्ताओं जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

एनएसयूआई ने चेताया कि अगर दस दिन के भीतर कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती नहीं की जाती तो इकाई एनएच पांच पर चक्का जाम करेगी। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी। एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष तरुण कायथ ने कहा कि भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आई है, तबसे लेकर पीजी कॉलेज रामपुर से शिक्षकों के लगातार तबादले किए जा रहे हैं। इस कॉलेज में प्रदेश के चार जिलों से हजारों छात्र हर वर्ष पढ़ाई करने पहुंचते हैं, लेकिन शिक्षकों के पद रिक्त होने से छात्रों का भविष्य संवरने के बजाय अंधकार में जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कॉलेज से जितने भी शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर दूसरे कॉलेजों में भेजे गए हैं, उनमें से कोई भी शिक्षक वापस नहीं आया है। बीते दस दिन में कॉलेज से पांच से छह शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है, जिन्हें सिराज या छतरी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में पहले की शिक्षकों की काफी कमी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिक्स विभाग बीते दो वर्ष से रिक्त पड़ा है, जबकि इतिहास, संगीत और अर्थशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। सरकार की नाकामी के चलते हजारों छात्रों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। इस मौके पर अखिल भंडारी, साहिल मेहता, विक्रांत चौहान, नेहा ठाकुर, रोहित भलैक, परीक्षित बिष्ट, रितेश, दिवान, अश्वनी, आशीष, रविश मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed