फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nps pesionor demand old pension

रामपुर में एनपीएस कर्मचारियों ने मांगी पुरानी पेंशन

Thu, 01 Sep 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
nps pesionor demand old pension
लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर एनपीएस कर्मचारी संघ गेट मीटिंग के दौरान - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। एनपीएस कर्मचारियों ने महासंघ के बैनर तले वीरवार को प्रदेश भर में क्रमिक अनशन के समर्थन में गेट मीटिंग का आयोजन किया। इसके तहत रामपुर में भी एनपीएस कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान बडी संख्या में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग में भाग लिया।
विज्ञापन

एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला शिमला के अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने बताया कि यह क्रमिक अनशन कर्मचारियों को मजबूरी में करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारें कर्मचारियों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों की कठिन परिश्रम से संग्रहित पूंजी को बड़े-बड़े कॉरपोरेट सेक्टर, पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को मुनाफे देने के लिए उत्सुकता दिखा रही है, लेकिन कर्मचारियों को उनका हक देने के लिए सरकारें तैयार नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की जल्द पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। इस मौके पर रामपुर खंड उपाध्यक्ष प्रेम चौहान, प्रताप चौहान, राजेंद्र कश्मीरी, नेत्र ठाकुर, सुरेश राणा, मनोज टैगोर, रविंद्र शर्मा, योगेश गुप्ता, विशालमणी, रेखा चौहान, राजेश्वरी और विशेषर मेहता सहित कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed