फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   No laxity tolerated during apple season and monsoon: Mukesh Sharma

सेब सीजन और मानसून में कोताही बर्दाश्त नहीं : मुकेश शर्मा

Fri, 17 Jul 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम कुमारसैन ने विभागाधिकारियों को पुख्ता व्यवस्था रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन

यातायात, बिजली, पेयजल और अन्य सुविधाएं सुदृढ़ करने को कहा
संवेदनशील मार्गों पर मशीनरी पहले से तैनात रखने और राहत कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रोहड़ू)। सेब सीजन और मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उपमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उपमंडल कार्यालय में एसडीएम मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, अग्निशमन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक का उद्देश्य सेब सीजन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और मानसून में संभावित आपदाओं से निपटने के लिए विभागों की तैयारियों की समीक्षा करना था। एसडीएम मुकेश शर्मा ने कहा कि सेब सीजन और बरसात के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आवश्यक संसाधन, मशीनरी और मानव बल पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किए जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आम जनता और बागवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी, पोकलेन और अन्य आवश्यक मशीनरी पहले से तैनात रखने के निर्देश दिए, ताकि भूस्खलन या अन्य कारणों से सड़कें बंद होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र बहाल किया जा सके और सेब परिवहन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभी विभागों ने अपनी-अपनी तैयारियों और कार्ययोजना की जानकारी दी। एसडीएम ने जल शक्ति विभाग को पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी और खराबी आने पर तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में पर्याप्त टीमें और उपकरण तैयार रखने को कहा।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों, एंबुलेंस, चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को तुरंत उपचार मिल सके।


एसडीएम ने अधिकारियों को संभावित भूस्खलन क्षेत्रों, नालों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर बिना विलंब राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं। उन्होंने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने और कंट्रोल रूम से लगातार संपर्क बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed