{"_id":"684d674b443a13f02e06a8bc","slug":"no-improvement-after-construction-of-66-kv-substation-in-lasta-dhar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-137164-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तार टूटने से बिजली हो रही गुल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तार टूटने से बिजली हो रही गुल, लोग परेशान
विज्ञापन
लास्टा धार में 66 केवी सब स्टेशन बनने के बाद नहीं सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। लास्टाधार में 66 केवी का विद्युत सब स्टेशन चालू हो गया है। इसके बाद भी विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो पाया है। लास्टाधार तक टॉवर लाइन बिछने से अब पहले की तरह वोल्टेज की समस्या भी नहीं रही। इसके बावजूद नेरवा और झिकनीपुल के बीच आए दिन बिजली के तार टूटने के कारण नेरवा तहसील के अधिकतर ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन कभी रात तो विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे ग्रामीणों के साथ कारोबारी और कर्मचारी वर्ग भी परेशान हैं। बिजली गुल होने से दुकानदारों और कर्मचारियों के आवश्यक कार्य समय पर नहीं हो पाते हैं। नगर पंचायत नेरवा में रोजाना सैकड़ों लोग सरकारी कार्यालयों में काम करवाने के लिए पहुंचते हैं। लगभग सभी कार्यालयों में अब अधिकार काम कंप्यूटर के माध्यम से किए जाते हैं, लेकिन बिजली गुल होने के कारण उनके कार्य नहीं हो पाते हैं। विद्युत बोर्ड प्रबंधन से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा। अत्तर सिंह राणा, विक्रम भागटा, अमन कुमार, पूरण पाल, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, रण सिंह, रवि सूद, उदय सिंह, बाल कृष्ण सहित अन्य उपभोक्ताओं ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने की गुहार लगाई है।
बिजली लाइन हो गई है पुरानी
विद्युत उपमंडल नेरवा के कनिष्ठ अभियंता भारत भूषण कुमार ने बताया कि नेरवा व झिकनीपुल के मध्य आठ किलोमीटर लंबी बिजली की लाइन 1984 में बिछाई गई थी। यह अपनी अवधि पूरी कर चुकी है। इस कारण यह बार-बार टूट जाती है। इसे बदलने का एस्टिमेट बना कर भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही इस लाइन को बदल दिया जाएगा।