Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nirmand BJP deliberates on strengthening the organization and planning programs

Rampur Bushahar News: निरमंड भाजपा ने संगठन की मजबूती और कार्यक्रमों पर किया मंथन

Sun, 01 Nov 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड भाजपा मंडल ने प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। इसमें पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष एवं भाजपा जिला कुल्लू महामंत्री अमर ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार और पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए। अमर ठाकुर ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। मजबूत संगठन सफलता का आधार होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed