फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NH five remained closed for 6 hours in Brauni

ब्रौनी में 6 घंटे तक बाधित रहा एनएच पांच

Fri, 03 Sep 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
NH five remained closed for 6 hours in Brauni
ब्रौनी खड्ड में एनएच बाधित होने से एनएच के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें। - फोटो : RAMPUR-HP
ब्रौनी में 6 घंटे तक बंद रहा एनएच पांच
विज्ञापन

भारी बारिश के बाद वीरवार रात को उफान पर रही खड्ड, सड़क पर पहुंचा मलबा और पत्थर
एनएच के दोनों ओर लगीं वाहनों की लंबी-लंबी कतारें, सुबह आठ बजे बहाल हुआ यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे पांच झाकड़ी के पास वीरवार रात को ब्रौनी खड्ड में भारी बारिश के चलते जलस्तर काफी बढ़ गया। इस कारण एनएच करीब छह घंटे तक यातायात के बंद रहा। खड्ड में पानी का स्तर बढ़ने से मलबा और पत्थर सड़क पर पहुंच गए, इस कारण यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात करीब 2 बजे झाकड़ी की ब्रौनी खड्ड में तेज बारिश के कारण नाले में मलबा और पत्थर आने से एनएच पर वाहनों के पहिये थम गए। इस दौरान करीब 6 घंटे यातायात बंद रहा। सुबह तक एनएच पांच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
सुबह सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे ज्यूरी से जेई प्रदीप पटियाल, स्टाफ बुलडोजर और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाया, इसके बाद सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने नाले के दोनों तरफ लगे जाम को खुलवाया। एनएच बहाल होते ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

डेढ़ दशक पहले बाढ़ में बह गया था पुल
झाकड़ी के पास ब्रौनी के पास करीब डेढ़ दशक पहले बाढ़ आने से पुल बह गया था। यहां सड़क के दोनों तरफ सारा क्षेत्र स्लाइडी होने के कारण यहां पर विभाग को पुल बनाने के लिए पक्की जमीन नहीं मिल पा रही है। इसके चलते रोजाना यहां खतरे के साये में सफर करने को लोग मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजे बहाल कर दिया था यातायात
नेशनल हाईवे रामपुर मंडल के एक्सईएन किशोरी लाल सुमन ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़क पर काफी मलबा आ गया था। त्वरित कार्यवाही करते हुए विभाग ने बुलडोजर और जेसीबी मशीन से मलबा हटाया। शुक्रवार सुबह 8 बजे एनएच को यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed