फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NH five ever sunk in Khaneri

एचएस खनेरी में धंसा एनएच पांच, कभी भी कट सकता संपर्क

Fri, 19 Aug 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
NH five ever sunk in Khaneri
एचएस खनेरी में धंसा एनएच पांच, कभी भी कट सकता संपर्क - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। उपमंडल में पिछले दिनों हुई बरसात कहर बनकर बरसी है। भारी बारिश से जहां कई ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहीं अब राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर भी खतरा मंडरा रहा है। रामपुर के एचएस खनेरी के पास एनएच पांच का आधे से ज्यादा हिस्सा धंस चुका है। यदि और भारी बारिश होती है तो पूरा एनएच भूस्खलन की चपेट में आएगा और वाहनों की आवाजाही ठप हो जाएगी, जिससे हजारों लोगों, मरीजों के साथ-साथ बागवानों को दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्च मार्ग धंसने से वाहनों की आवाजाही भी जान जोखिम में डाल कर हो रही है। हालांकि एनएच प्राधिकरण ने वाहन चालकों को अलर्ट करने के लिए धंसे हुए एनएच के पास पत्थर लगा रखे हैं, लेकिन यदि पूरा एनएच पांच ही भूस्खलन की चपेट में आ गया तो शिमला और किन्नौर जिले का संपर्क कट जाएगा। इससे हजारों लोगों के साथ-साथ बागवानों को सेब को मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। वहीं, इंदिरा मार्केट के समीप भी एनएच पांच भूस्खलन की चपेट में आ गया है। यहां पर भी एनएच पांच धंस रहा है। लोगों ललित ठाकुर, हेमराज, बीरबल नेगी, श्यामा नंद, सुनील नेगी, खेमराज नेगी, सुरेंद्र सिंह, हिम्मत ठाकुर, प्रेम राज और विनोद खौश सहित कई अन्य लोगों ने समय रहते प्रशासन और एनएच प्राधिकरण से इस संबंध में ठोस कदम उठाने की मांग उठाई है, ताकि आगामी समय में आम जनता के अलावा बागवानों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उधर, एक्सईएन एनएच प्राधिकरण केएल सुमन ने कहा कि बरसात के चलते एनएच का कुछ हिस्सा भूस्खलन की जद में आया है। जल्द ही रिटेनिंग वाल लगाकर मार्ग को सुरक्षित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed