फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NH-5 will be completed from Jhakri to Nathpa

Rampur Bushahar News: झाकड़ी से नाथपा तक चकाचक होगा एनएच-पांच

Wed, 04 Dec 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
NH-5 will be completed from Jhakri to Nathpa
झाकड़ी से नाथपा तक जल्द सुधरेगी नेशनल हाईवे पांच की हालत। संवाद
43 किलोमीटर राष्ट्रीय उच्च मार्ग का एनएचएआई कर रहा कायाकल्प
विज्ञापन

एनएच सुधरने से सेना, आईटीबीपी, पर्यटकों सहित हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच जल्द संवरेगा। झाकड़ी से नाथपा तक करीब 43 किलोमीटर राष्ट्रीय उच्च मार्ग का एनएचएआइई कायाकल्प करेगा। एनएच की हालत सुधरने से जहां सेना और आईटीबीपी के जवानों सहित हजारों लोगाें को लाभ मिलेगा। वहीं, किसान और बागवानों को भी अपनी सेब सहित अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। देश और प्रदेश से किन्नौर की खूबसूरत वादियों को निहारने के लिए पहुंचने वाले हजारों पर्यटकों को भी सुहाना सफर मिलेगा। गौर हो कि लंबे समय से एनएच-पांच की हालत खस्ता बनी हुई है। झाकड़ी से नाथपा तक जगह-जगह गड्ढों की भरमार है। गड्ढे होने से जहां मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। वहीं, हजारों लोगों को भी खतरे के साये में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा किसान-बागवानों को भी अपनी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब शिमला जिले को किन्नौर जिले से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-पांच की जल्द हालत सुधरेगी। झाकड़ी से लेकर नाथपा तक खस्ताहाल बने एनएच की हालत में सुधार होगा। एनएचएआई ने युद्धस्तर पर सड़क सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है। इस माह के अंत तक करीब 43 किलोमीटर एनएच की मरम्मत होगी। एनएच की हालत सुधरने से किन्नौर जिले की 73 पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं, सीमावर्ती इलाकों में सेवाएं दे रहे सेना और आईटीबीपी के जवानों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। इसके साथ-साथ देश दुनिया से किन्नौर की मनोरम वादियों को निहारने पहुंचने वाले पर्यटकों को सुहाना सफर का लाभ मिलेगा।


करीब 71.51 लाख रुपये से झाकड़ी से नाथपा तक करीब 43 किलोमीटर एनएच का सुधार होगा। इस माह के अंत तक एनएच का मरम्मत कार्य पूरा होगा। - केएल सुमन, एक्सईएन, एनएचएआई रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article