{"_id":"66d074b27b3fb6ecc408181c","slug":"nh-5-not-restored-in-nigulsari-even-on-third-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-120989-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निगुलसरी में एनएच-पांच तीसरे दिन भी नहीं हुआ बहाल, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निगुलसरी में एनएच-पांच तीसरे दिन भी नहीं हुआ बहाल, लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
निगुलसरी एनएच पांच को बहाल करने में जुटी एनएच प्राधिकरण की जेसीबी मशीने
लोग ब्लॉक प्वांइट से पैदल सफर करने पर मजबूर, बार-बार एनएच पांच बंद होने से जिले किसानों-बागवानों को रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। एनएच-पांच पर निगुलसरी में लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण तीसरे दिन भी एनएच-पांच बहाल नहीं हो पाया है। एनएच बहाल न होने से जिले के बागवान, किसान और पर्यटकों की परेशानियां बरकरार हैं। बुधवार देर रात से बारिश होने के कारण पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में एनएच प्राधिकरण को अवरुद्ध मार्ग को बहाल करना चुनौती बना हुआ है। कर्मचारी एनएच-पांच बंद मार्ग को बहाल करने में जुटे हैं, लेकिन बार-बार भूस्खलन होने से मार्ग बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। हालांकि, नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने बंद मार्ग को लगभग खोल दिया है, लेकिन 10 मीटर मार्ग पर लगातार भूस्खलन होने से आवाजाही खतरे भरी है। वहीं, वीरवार को निगुलसरी में मार्ग बहाल न होने के पर लोगों ने भी रोष जताया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने हस्तक्षेप कर लोगों के विरोध को शांत करवाया।
स्पैन जिले के बागवानों और किसानों के लिए काफी नहीं
निगुलसरी में स्पैन के माध्यम से मटर सहित अन्य नकदी फसलों को दुमती पहुंचाया जा रहा है। बंद एनएच-पांच पर लगा स्पैन जिले के बागवानों और किसानों के लिए काफी नहीं है। इस कारण सब्जी विक्रेताओं की सब्जियां रास्ते में सड़ रही हैं। इस कारण उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। एनएच-पांच बंद होने के जिले के लोगों को अवरुद्ध मार्ग से तरांडा होते हुए तीन किलोमीटर दूरी तय करके निगुलसरी के दूसरी छोर पर पहुंचना पड़ रहा है।
बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण एनएच को बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। मार्ग बहाल करने में मशीन जुटी हुई है। अब मात्र 10 मीटर पेच खोलने के लिए शेष है जल्द ही बाधित एनएच को बहाल कर दिया जाएगा। - केएल सुमन, एक्सईएन, एनएच प्राधिकरण रामपुर