फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NH 12 connecting the country's border is blocked at many places

Rampur Bushahar News: देश की सीमा से जोड़ने वाले एनएच 12 जगह बाधित

Sat, 01 Mar 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
NH 12 connecting the country's border is blocked at many places
बर्फ से लकदक पर्यटन स्थल छितकुल गांव का खूब सूरत नजारा। संवाद
जनजातीय जिले का देश-दुनिया से कटा संपर्क
विज्ञापन


किन्नौर में चौथे दिन भी पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन

बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां
सभी ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं ठप, 62 सड़के बंद

अंधेरे में डूबे जिले के अधिकांश ग्रामीण इलाके, 325 डीटीआर अभी भी बंद

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। देश की सीमा से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-5 बर्फबारी और भूस्खलन के कारण करीब 12 स्थानों पर बाधित है। जनजातीय जिला किन्नौर का संपर्क शनिवार को चौथे दिन देश-दुनिया से कटा रहा।
बर्फबारी थमने के बाद भी जिले के लोगों की दुश्वारियां समाप्त नहीं हो पाई हैं। जिले के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही ठप है। तीनों ब्लॉकों के अधिकतर इलाकों में शुक्रवार से अंधेरा पसरा है। बर्फबारी के बाद जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते बुधवार से बिगड़ा मौसम शनिवार को थम गया, लेकिन किन्नौर जिले में हुई भारी बर्फबारी के कारण लोगों की समस्याएं अभी भी बरकरार हैं। बर्फबारी और भूस्खलन के कारण जिले की प्राकृतिक टनल चौरा के पास, निगुलसरी थाच नाला, नाथपा, टापरी के पागल नाला, उरनी ढांक, लाल ढांक, पूर्वणी झूला, पांगी नाला, जंगी नाला, भगत नाला, टिंकू नाला सहित अन्य जगहों पर नेशनल हाईवे पांच बाधित है। ऐसे में शिमला और चंडीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से नाथपा और पूह काजा की ओर स्पीलो तक निगम की बसों की आवाजाही हो रही है। जिले में बर्फबारी से 62 सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं। हालांकि जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर बर्फबारी और फिसलन के कारण निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पा रही। वहीं बर्फबारी के जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार से अंधेरा पसरा है। बर्फबारी से विद्युत लाइनों को क्षति पहुंची है। जिले में अभी भी 325 डीटीआर बंद पड़े हैं, जिस कारण ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बिना बिजली जिले के हजारों लोगों को कंपकंपाती ठंड में ठिठुरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
सीमा सड़क संगठन के ओसी पोवारी प्रदीप सिंह ने बताया कि एनएच पांच को युद्धस्तर पर बहाल किया जा रहा है।

परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक पियुष शर्मा ने बताया कि बर्फबारी और फिसलन के कारण शनिवार को बसों को ग्रामीण रूटों पर नहीं भेजा गया। स्थिति सामान्य होते ही बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।

लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन आनंद कुमार शर्मा और एक्सईएन कल्पा डीके सेन ने बताया कि बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए डेढ़ दर्जन मशीनें और सैकड़ों मजदूर तैनात किए गए हैं।


विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन टाशी नेगी ने बताया कि बर्फबारी से क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। बंद 325 डीटीआर को रिस्टोर करने का काम चल रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed