फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Neither railing nor patchwork work started on Nagan- Shwad- Ranabag road

Rampur Bushahar News: संकरी सड़क पर हर पल मौत का साया, जनता ने उठाई सुरक्षा की मांग

Wed, 21 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Neither railing nor patchwork work started on Nagan- Shwad- Ranabag road
नग़ान - श्वाड - राणाबाग सड़क। संवाद
नगान- श्वाड़- राणाबाग सड़क में न रेलिंग, न पैचवर्क का काम हुआ शुरू
विज्ञापन


हरिकृष्ण शर्मा
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल की दशकों पुरानी नगान-श्वाड़-राणाबाग सड़क पर आज तक सुरक्षा को लेकर लोक निर्माण विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस मार्ग पर खाई और तीखे मोड़ होने से कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। बीते दिनों चंबानाल क्षेत्र में एक वाहन के गहरी खाई में गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। करीब 13 किलोमीटर लंबी यह सड़क आज भी अपने पुराने, संकरे और खस्ताहाल रूप में है। सड़क की स्थिति इतनी दयनीय है कि कई स्थानों पर वाहन चालकों को बेहद संकरी धाराओं और ढांक से गुजरना पड़ता है। अधिकांश हिस्सों में न तो रेलिंग लगी है और न ही कुछेक स्थानों को छोड़ पासिंग प्वाइंट की व्यवस्था है। ऊपर से जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढे हादसों को और आमंत्रित करते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों से इस सड़क को चौड़ा करने और डब्ल्यू बीम रेलिंग लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्रवासियों जीत कुमार, ओमी जान, चंदन शर्मा, खेम शर्मा और देवेंद्र कुमार का कहना है कि इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। आनी क्षेत्र की लगभग एक दर्जन पंचायतों के साथ-साथ जिला मंडी की दो दर्जन पंचायतों के लोग भी इस सड़क पर नियमित रूप से यात्रा करते हैं। तेजी से बढ़ते यातायात के बावजूद सड़क का कायाकल्प नहीं होना प्रशासन के सुस्त रवैये को दर्शाता है। जनता की गुहार है कि इस सड़क को तुरंत सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।


चंबानाल क्षेत्र में ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के लिए एसडीओ को आदेश दिए गए हैं। जल्द ही रेलिंग लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने और पैचवर्क का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। -मनोज भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article