फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NCC cadets took firing, training in emergency rescue

सरस्वतीनगर में सात दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर संपंन

Fri, 29 Oct 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। पीजी कालेज सरस्वतीनगर में आयोजित एनसीसी (नेशनल कैडेट कॉर्प्स) का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. रोहित मोकटा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 23 से 29 अक्टूबर तक एचपी एनसीसी बटालियन रामपुर बुशहर की ओर से किया गया था।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ और समापन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संदीप सिंह के संबोधन से हुआ। सात दिवसीय शिविर में कर्नल संदीप सिंह के साथ दो जेसीओ, 8 एनसीओ और तीन महाविद्यालयों के 83 कैडेट्स ने भाग लिया। इसमें सरस्वतीनगर महाविद्यालय के 31, फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू के 16 और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीमा के 36 कैडेट्स शामिल थे। प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को ड्रिल के साथ-साथ फायरिंग, राइफल को खोलना और जोड़ना, फायर करना, अग्निकांड, बाढ़, भूकंप, वाहन दुर्घटना आदि आपातकालीन स्थितियों में अपना और दूसरे लोगों का बचाव करने और घायलों की सहायता करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इन सभी अभ्यासों के साथ-साथ शिविर में विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
एकलगान में अंकिता रही प्रथम
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में एकल गान, एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया। एकल गान प्रतियोगिता में सरस्वती नगर की अंकिता ने पहला स्थान, सीमा कॉलेज की पूजा ने दूसरा और फार्मेसी कॉलेज के अनिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती नगर की कविता ने पहला स्थान, सीमा कॉलेज की किरण बाला ने दूसरा और फार्मेसी कॉलेज की धनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। सामूहिक नृत्य में सरस्वती नगर ने पहला, फार्मेसी कॉलेज ने दूसरा और सीमा कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैंप कमांडर कर्नल संदीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जबकि प्राचार्य सरस्वती नगर महाविद्यालय डॉ. प्रेम प्रकाश और पूर्व प्राचार्य मेजर बलवंत सिंह चौहान, लेफ्टिनेंट सुरेश झामटा विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed