फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NCC cadet Pitambar excelled in the firing competition

Rampur Bushahar News: एनसीसी कैडेट पितांबर ने फायरिंग प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Mon, 08 Jun 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
NCC cadet Pitambar excelled in the firing competition
निरमंड कॉलेज के पितांबर का फायरिंग प्रतियोगिता के लिए शिमला ग्रुप में हुआ चयन। स्रोत : कॉलेज प्
शिमला ग्रुप टीम में हुआ चयन, कॉलेज में खुशी का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड के वरिष्ठ एनसीसी कैडेट पितांबर ठाकुर ने फायरिंग प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिमला ग्रुप टीम में स्थान प्राप्त किया है। कैडेट पितांबर ने यात्रा की शुरुआत 20 से 24 अप्रैल तक आयोजित बटालियन फायरिंग चयन शिविर से की, जहां उन्होंने निशानेबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया और अगले चरण के लिए चयनित हुए। इसके बाद उन्होंने 30 अप्रैल से 9 मई तक ऊना में आयोजित इंटर बटालियन प्रतियोगिता (आईबीसी) में विभिन्न बटालियनों के श्रेष्ठ कैडेटों के साथ प्रतिस्पर्धा की और अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर अगले स्तर के लिए चयनित हुए। इसके बाद 12 मई से 21 मई तक धर्मशाला में आयोजित आईजीएसएससी टीम चयन शिविर में उन्होंने शिमला ग्रुप टीम के चयन के लिए भाग लिया। अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट फायरिंग कौशल के आधार पर आईजीएसएससी के लिए क्वालीफाई किया। 24 मई से 2 जून तक आयोजित इंटर ग्रुप शिमला सिलेक्शन प्रतियोगिता (आईजीएसएससी) में भी पितांबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिमला ग्रुप टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। अब उनका चयन 7 जून से 16 जून तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली इंटर ग्रुप प्रतियोगिता (आईजीसी) के लिए हुआ है, जहां वह शिमला ग्रुप का प्रतिनिधित्व करते हुए चंडीगढ़ निदेशालय के विभिन्न ग्रुपों के श्रेष्ठ कैडेटों से मुकाबला करेंगे। इस उपलब्धि पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर ने कैडेट पितांबर को बधाई दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलजीत सिंह ने भी कैडेट पितांबर को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article