फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NCC ATC-230 camp concludes in Rohru; Seema College declared the best

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में एनसीसी एटीसी-230 कैंप संपन्न, सीमा कॉलेज सर्वश्रेष्ठ घोषित

Sun, 14 Jun 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
NCC ATC-230 camp concludes in Rohru; Seema College declared the best
सीमा काॅलेज में आयोजित एनसीसी का एटीसी-230 कैंप के समापन पर कैडटस को सम्मानित करते सेना के अ​धि
एनी कॉलेज को दूसरा सर्वश्रेष्ठ कॉलेज घोषित किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
आठ एचपी एनसीसी बटालियन रामपुर की ओर से सीमा कॉलेज रोहड़ू में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-230) रविवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में सीमा कॉलेज रोहड़ू को सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का खिताब दिया गया। कुल 410 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। समापन समारोह में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षण संस्थानों को भी ट्रॉफियां प्रदान की गईं। इनमें सीमा कॉलेज रोहड़ू को सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का पुरस्कार मिला। एनी कॉलेज को दूसरा सर्वश्रेष्ठ कॉलेज घोषित किया गया। स्कूल श्रेणी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को भी सम्मानित किया गया। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने कैडेटों के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कैडेटों को स्कूल एवं कॉलेज श्रेणी के आधार पर विभिन्न रैंक भी प्रदान किए। शिविर में कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण, ड्रिल और फायरिंग का अभ्यास कराया गया। उन्हें खेलकूद, नेतृत्व विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रशिक्षण मिला। एनसीसी अधिकारियों ने कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा का संदेश दिया। उन्होंने इन भावनाओं को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है, जो उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed