फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Navratri fair begins in Rampur; devotees throng Shraikoti Mata Temple

Rampur Bushahar News: श्राईकोटी माता मंदिर में पहले नवरात्र को उमड़े श्रद्धालु

Sun, 11 Oct 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Navratri fair begins in Rampur; devotees throng Shraikoti Mata Temple
रामपुर के श्राईकोटी माता मंदिर में नवरात्र के पहले दिन माता के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
भजन-कीर्तन पर झूमीं महिलाएं, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारें, माता के जयकों से गूंजे मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नवरात्र के पहले दिन रविवार को रामपुर और आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब रौनक रही। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते सुबह से ही मंदिरों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल भक्तिमय बना दिया। रामपुर उपमंडल की 12/20 घाटी में करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित ऐतिहासिक श्राईकोटी माता मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन का दौर चलाया और माता की भक्ति में लीन नजर आईं। श्रद्धालुओं ने मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। नवरात्र के दौरान मंदिर में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, श्री महिषासुरमर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर खोपड़ी में भी पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं।

रामपुर के श्राईकोटी माता मंदिर में नवरात्र के पहले दिन माता के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

रामपुर के श्राईकोटी माता मंदिर में नवरात्र के पहले दिन माता के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article