फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   National Apprenticeship Fair at Industrial Training Institute Rampur on March 9

Rampur Bushahar News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला 9 मार्च को

Thu, 05 Mar 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर में 9 मार्च को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला लगेगा। अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के मार्गदर्शन में किया जाएगा। मेले का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों में अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां और स्थानीय उद्योग भाग लेंगे। मेले में योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य रवि कुमार चौहान ने कहा कि मेला युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करेगा। मेले में आईटीआई उत्तीर्ण, 10वीं,12वीं पास, डिप्लोमा धारक और स्नातक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की प्रतियों, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो और बायोडाटा साथ ले आएं। मेला सुबह 10:00 बजे से संस्थान परिसर में शुरू होगा। युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने का अवसर देगा। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article