{"_id":"69aecfa068c4fe82c20e27f7","slug":"nathpa-jhakri-hydroelectric-station-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-155713-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नाथपा-झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की उपलब्धि हासिल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नाथपा-झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की उपलब्धि हासिल की
विज्ञापन
नाथपा झाकड़ी स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित एसजेवीएन के अधिकारी। स्रोत: एसजेवीएन
स्टेशन पर आयोजित किया गया कार्यक्रम, निदेशक प्रबंधक भूपेंद्र गुप्ता ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के नाथपा-झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की उपलब्धि हासिल की है। एसजेवीएन के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने नाथपा -झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन की टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने पर प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता और निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा की उपस्थिति में पावर हाउस में समारोह का आयोजन किया गया। एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारी भी इस समारोह पर उपस्थित रहे। भूपेंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम में कहा कि मई 2004 में अपनी कमीशनिंग के बाद नाथपा-झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने निरंतर उत्कृष्ट प्रचालन विश्वसनीयता का प्रदर्शन किया है। यह उत्तरी विद्युत ग्रिड की आधारशिला के रूप में उभरा है, जो भरोसेमंद हरित ऊर्जा उपलब्ध करवाते हुए पीक डिमांड पीरियड में ग्रिड की स्थिरता सुनिश्चित करता है। एनजेएचपीएस के निष्पादन को कई उल्लेखनीय उपलब्धियों से चिह्नित किया गया है। एनजेएचपीएस ने वित्तीय वर्ष 2011–12 में 7,610.257 मिलियन यूनिट का अब तक का सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया। जुलाई 2024 में 1,222.170 मिलियन यूनिट का मासिक रिकॉर्ड उत्पादन हासिल किया गया। 13 अगस्त 2024 को 39.572 मिलियन यूनिट का अब तक का सर्वाधिक दैनिक उत्पादन दर्ज किया गया, जो इसकी अनुकूल हाइड्रोलॉजिक परिस्थितियों का सर्वोत्तम उपयोग करने की क्षमता को भी दर्शाता है।