संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 125वीं बैठक मुख्य महाप्रबंधक एवं अध्यक्ष राजभाषा कार्यान्वयन समिति आशुतोष बहुगुणा की अध्यक्षता में प्रशासनिक भवन के सम्मेलन कक्ष में हुई। बेैठक में आशुतोष बहुगुणा ने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रचार-प्रसार और कार्यान्वयन संगठन के प्रत्येक स्तर पर किया जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संविधान ने हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया है और इसका महत्व सभी विभागों और परियोजनाओं में बढ़ता जा रहा है। सभी कर्मचारियों से हिंदी में कार्यों को प्रभावी ढंग से करने का आह्वान किया। इस बैठक में संदीप कुमार महाप्रबंधक, प्रभारी नाथपा/डबल्यू टी), राजीव कपूर, महाप्रबंधक पीएचईएम, विकास महाजन महाप्रबंधक एमआईएस/पीएसआईटीएवंसी अजय कुमार उप महा प्रबंधक प्रापण एवं संविदा, सोनी कुमार उप महा प्रबंधक विद्युत गृह प्रचालन ज्ञान चंद उप महा प्रबंधक विद्युत गृह यांत्रिक अनुरक्षण अनीश कुमार उप महा प्रबंधक मनीष शर्मा उप महा प्रबंधक मानव संसाधन कौशल्या देवी, उप महा प्रबंधक (सीएसआर नीतीश कुमार प्रबंधक सतर्कता, प्रवीण कुमार सहायक प्रबंधक(सामाग्री प्रबंधन समूह मौजृूद रहे। अंत में मनीष शर्मा, उप महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष) ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया l