फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nankhari School gets CBSE school status

Rampur Bushahar News: ननखड़ी स्कूल को मिला सीबीएसई स्कूल का दर्जा

Tue, 17 Mar 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Nankhari School gets CBSE school status
ननखड़ी स्कूल को मिली सीबीएसई का दर्जा। संवाद
. ग्रामीण क्षेत्र की 18 पंचायतों के विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा
विज्ञापन

. बुशहर कार्निवल में शिक्षा मंत्री से उठाई थी मांग, सोमवार को हुई पूरी
सीबीएसई से संबद्ध होने के बाद राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली से रूबरू होंगे छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध कर ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मुहैया करवाने के क्षेत्र में प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इसी कड़ी में उपमंडल रामपुर के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ननखड़ी को भी सीबीएसई का दर्जा दिया गया है। स्कूल में सीबीएसई शिक्षा प्रणाली लागू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को घरद्वार पर ही राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी। स्कूल को सीबीएसई का दर्जा मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। निकट भविष्य में ननखड़ी तहसील के विद्यार्थियों के लिए यह शिक्षा प्रणाली काफी लाभप्रद साबित होगी। बीते सोमवार को शिक्षा विभाग ने वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ननखड़ी को सीबीएसई का दर्जा देने की अधिसूचना जारी की। ननखड़ी तहसील का सीबीएसई प्रणाली से शिक्षा मुहैया करवाने वाला यह इकलौता स्कूल होगा। क्षेत्र की 18 पंचायतों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली से अवगत होने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दक्ष बनने की अब सुविधा मिल पाएगी। संबद्धता प्रक्रिया में स्कूलों को आधारभूत ढांचे का उन्नयन, शिक्षक प्रशिक्षण और सीबीएसई के मानकों के अनुरूप नियमों का पालन करना होगा। सरकार का यह निर्णय प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने और प्रदेश के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम साबित होगा। बीते दिनों फाग मेले के अवसर पर रामपुर में आयोजित बुशहर कार्निवल में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से ननखड़ी स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने की मांग उठी थी। बुशहर स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री से यह मांग रखी थी, जो सोमवार को पूरी हो गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी, अंकुर शर्मा, मनीष चौहान, प्रिंस शर्मा, आकाश भंडारी, पवन दड़ैल, संतोष कायथ, सुशील कायथ, अशोक पालसरा सहित अन्य सदस्यों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ननखड़ी स्कूल में सीबीएसई प्रणाली लागू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब सीबीएसई स्कूलों में जाने के बजाय घरद्वार पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article