{"_id":"6acb8dbaa2fb21806d0957a1","slug":"nankhari-festival-starts-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-172187-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ननखड़ी महोत्सव 18 से, पहली बार होगा रावण दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ननखड़ी महोत्सव 18 से, पहली बार होगा रावण दहन
विज्ञापन
पंचायत स्तरीय वॉलीबाॅल, कबड्डी, रस्साकशी और शतरंज प्रतियोगिता के होंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ननखड़ी के सदाबहार स्टेडियम में आर्यवर्त एजुकेशन वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी की ओर से 18 से 20 अक्तूबर तक ननखड़ी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। ननखड़ी में पहली बार दशहरा पर्व पर रावण दहन भी किया जाएगा। सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप दड़ेल ने बताया कि प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। महिला वर्ग के लिए रस्साकशी, शतरंज और कैरम प्रतियोगिता करवाई जाएगी। वॉलीबॉल की विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपये जबकि कबड्डी की विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। महिला रस्साकशी की विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता को आठ हजार रुपये मिलेंगे। शतरंज और कैरम में अंडर-15 व ओपन वर्ग के मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे। महोत्सव के समापन पर रावण दहन के साथ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी।