फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nagarparisad

नगर परिषद की मतदाता सूची से हटे 113 नाम

Tue, 08 Dec 2020 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद चुनाव से पहले इस बार मतदाता सूची से 113 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 से सबसे अधिक 185 आपत्तियां सहायक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंची थीं, जबकि समूचे नगर परिषद क्षेत्र से नाम हटाने के लिए कुल 350 आपत्तियां दर्ज करवाई गई थीं।
विज्ञापन

रामपुर नप की नई मतदाता सूची को अंतिम रूप देने से पहले रामपुर बुशहर में असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार की अध्यक्षता में स्क्रूटनी की गई। दो दिन तक चली इस प्रक्रिया में नप के सभी 9 वार्डों में 113 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। नगर परिषद रामपुर के तहत करीब 350 मतदाताओं के वोटर लिस्ट में शामिल होने पर आपत्तियां दर्ज की गई थीं। शनिवार को पहले दिन सूची में से करीब 60 मतदाताओं के नाम हटाए गए, जबकि सोमवार को चली प्रक्रिया के दौरान 53 लोगों के नाम हटाए गए। ये वो मतदाता हैं, जो नप क्षेत्र छोड़ चुके हैं या फिर उनकी मृत्यु हो चुकी है। पुरानी नगर परिषद के 3 और 4 वार्ड को शामिल कर बनाए गए तीन नंबर वार्ड की मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए सबसे अधिक 185 आपत्तियां दर्ज करवाई गई थीं। वहीं, नप के वार्ड 1 से 28, वार्ड 5 से 22, 9 से 13, 8 से 10, जबकि वार्ड 2 से केवल दो नाम हटाए गए हैं। वहीं, वार्ड नंबर 4 और 7 ऐसे वार्ड हैं, जहां से नाम हटाने को लेकर एक भी आपत्ति दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन

एआरओ एवं तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि नप क्षेत्र से पहुंची आपत्तियों के बाद 113 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। शनिवार और सोमवार को स्क्रूटनी प्रक्रिया आयोजित की गई। साक्ष्य देने में असमर्थ रहे मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। समूचे नप क्षेत्र से कुल 350 आपत्तियां पहुंची थीं। सूची से हटाए गए मतदाताओं को अपील के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद सूची को डिलीशन के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed