फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nagar Parishad

ठियोग नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपा त्यागपत्र

Thu, 27 Feb 2020 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। वीरवार को दोनों पदाधिकारियों ने एसडीएम ठियोग को अपने त्यागपत्र सौंपे। दोनों के त्यागपत्र देने के बाद सभी पार्षद अपने-अपने मनपसंद पार्षदों को इन बड़े पदों पर बैठाने की जुगत में जुट गए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को नगर परिषद ठियोग की अध्यक्ष वंदना सूद और उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने अपने-अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। एसडीएम कार्यालय पहुंचकर दोनों पदाधिकारियों ने एसडीएम ठियोग केके शर्मा को त्यागपत्र सौंपे। गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व वंदना सूद और अनिल कुमार इन पदों पर नियुक्त हुए थे। दोनों ने एक साल के लिए नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की कुर्सी संभाली थी। एक साल का समय पूरा होने पर दोनों ने अपने-अपने पदों से त्याग दे दिया है। ऐसे में अब नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सभी पार्षदों की नजरें टिकी हुई हैं, लेकिन जिला उपायुक्त द्वारा ही नगर परिषद के अध्यक्ष का त्याग पत्र मंजूर किया जाएगा। तब तक नगर परिषद का पूरा कार्यभार नप के कार्यकारी अधिकारी और स्टाफ पर रहेगा। नगर परिषद की राजनीति की चर्चा अब पूरे शहर में जोर पकड़ रही है। सभी अपने-अपने मनपसंद पार्षदों को इन बड़े पदों पर बैठाने के लिए गठजोड़ करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed