{"_id":"66869f304220af8c8d0078ca","slug":"nagar-panchayat-chaupal-shimla-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-118306-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पीने के लिए नहीं मिल रहा पानी, विभाग ने थमा दिए बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पीने के लिए नहीं मिल रहा पानी, विभाग ने थमा दिए बिल
विज्ञापन
आरोप- स्रोत में पर्याप्त पानी, जल शक्ति विभाग की नहीं उचित व्यवस्था
मुख्य लाइन में नौ जगह दिए गए अवैध कनेक्शन, नहीं हो रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल में पेयजल संकट से लोग जूझ रहे हैं। बीते दो महीनों से चौपाल में पेयजल किल्लत बनी हुई। यहां लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है, वहीं विभाग उपभोक्ताओं को पानी के बिल थमा रहा है। नगरवासियों ने विभाग पर पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत चौपाल में महीने में मात्र 10 दिन ही पेयजल आपूर्ति हो रही है। इसके बावजूद विभाग अप्रैल से जून तीन महीनों के बिल नगरवासियों को थमा दिए हैं, जिससे लोगों में रोष है। समाजसेवी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रविंद्र चंदेल ने कहा कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों का यह कहना बिल्कुल गलत एवं निराधार है कि जल स्रोत में पानी कम होने के कारण नगर पंचायत चौपाल में जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वास्तविकता यह है कि थलन स्थान पर जो स्रोत टैंक वर्ष 1998 में इस लाइन को बिछाते समय बनाया गया था। उसकी आज दिन तक कोई मरम्मत नहीं हुई है। लोगों ने उक्त स्थान पर जाकर स्रोत टैंक का निरीक्षण किया तो पाया कि स्रोत में करीब आठ से 10 इंच पानी उपलब्ध है। जल संग्रह के लिए बना टैंक धरातल से जर्जर हालत में बुरी तरह से टूट चुका है। इस कारण वहां से निकासी के लिए बिछाई गई छह इंच की पाइप में मात्र तीन से चार इंच पानी आ रहा है। इस मुख्य लाइन में जगह-जगह नौ स्थानों से छेद करके कुछ लोगों को अवैध कनेक्शन दिए गए हैं। लोगों ने इसकी सूचना अधिशासी अभियंता और एसडीएम चौपाल को दी है। प्रभावशाली लोगों और राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण आज दिन तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के अधिकारी अपनी लापरवाही और अनियमितताओं पर पर्दा डाल कर अपने विभाग का बचाव कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि पानी के बिल देना बंद किए जाए और लोगों के लिए बिल देने से पहले पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाया जाए।