फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nagar Panchayat Ani, Kullu, was canceled by the High Court, Shimla High Court, Himachal Government

Rampur Bushahar News: आनी को नगर पंचायत बनाने के पक्ष में पांच पंचायतों के प्रधान

Sun, 06 Oct 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Ani, Kullu, was canceled by the High Court, Shimla High Court, Himachal Government
रचना ठाकुर, प्रधान कराना पंचायत
दो साल पहले रद्द हो चुकी है नगर पंचायत आनी की अधिसूचना, ठंडे बस्ते में मामला
विज्ञापन




हरिकृष्ण शर्मा

आनी (कुल्लू)। पांच पंचायतों कुंगश, कराणा, नम्होंग, आनी और बखनाओं के प्रधान आनी को नगर पंचायत बनाने के पक्ष में उतर गए हैं। प्रधानों का कहना है कि सरकार को जल्द आनी कस्बे को नगर पंचायत बनाना चाहिए, ताकि पंचायत प्रतिनिधियों सहित आनी कस्बे के लोगों को भी राहत मिल सके। पूर्व में बनाई गई नगर पंचायत आनी का क्षेत्र वापस इन पंचायतों में मिलाने से समस्याएं और बढ़ गई हैं। सभी पांच पंचायतों के प्रधानों ने मामले पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए एक स्वर में कहा है कि प्रदेश सरकार गंभीरता से इस मामले पर जल्द कार्रवाई करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके। गौरतलब है कि नगर पंचायत आनी की अधिसूचना रद्द हुए दो साल से ज्यादा समय बीत गया है। इसके पश्चात नगर पंचायत के क्षेत्रों को 5 पंचायतों में वापस मिलाया गया था।

अमर उजाला से बातचीत के दौरान प्रधानों की राय

आनी पंचायत के प्रधान लालसिंह का कहना है कि उनकी पंचायत बारवी से आनी कस्बे तक है, जो भौगोलिक दृष्टि से बहुत लंबी है। साथ ही आनी में विभिन्न समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत का बनना बहुत जरूरी है। वह इस संदर्भ में प्रस्ताव देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


कुंगश पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर ने कहा कि आनी का नगर पंचायत बनना यहां की जरूरत है, जनता से बातचीत करने के बाद वे इस संदर्भ में प्रस्ताव भी देंगे।

कराणा-1 पंचायत की प्रधान रचना ठाकुर का कहना है कि वे आनी को नगर पंचायत बनाने के पूरे हक में हैं, क्योंकि यहां की विकराल सीवरेज की समस्या का स्थायी समाधान नगर पंचायत ही करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बखनाओं पंचायत प्रधान अमित ठाकुर उर्फ बॉबी का कहना है कि उनकी जनता तो बेसब्री से नगर पंचायत बनने के इंतजार में है। उनके वार्ड के कई लोग और भी ऐसे हैं, जो नगर पंचायत में शामिल होना चाहते हैं। कूड़े-कचरे और सीवरेज सहित कई समस्याओं का समाधान हो सकेगा।


नम्होंग पंचायत प्रधान उर्मिला का कहना है कि नगर पंचायत आनी का बनना बहुत जरूरी है। आनी के वार्ड नालदेरा में कूड़े ठिकाने लगाने में भारी परेशानियां पेश आ रही हैं। वे सफाई व्यवस्था उचित तरीके से नहीं करवा पा रहे हैं।

संवाद

रचना ठाकुर, प्रधान कराना पंचायत

रचना ठाकुर, प्रधान कराना पंचायत

रचना ठाकुर, प्रधान कराना पंचायत

रचना ठाकुर, प्रधान कराना पंचायत

रचना ठाकुर, प्रधान कराना पंचायत

रचना ठाकुर, प्रधान कराना पंचायत

रचना ठाकुर, प्रधान कराना पंचायत

रचना ठाकुर, प्रधान कराना पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article