फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NA

Rampur Bushahar News: मूरंग में ओरमिंग पर्व शुरू, देवता के साथ झूमे लाेग

Sat, 04 Feb 2023 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
पूह(किन्नौर)। किन्नौर जिले के मूरंग गांव में ऐतिहासिक ओरमिंग मेला शुरु हुआ। मेले के पहले दिन क्षेत्र के लोगों ने देवता के साथ जमकर नृत्य किया। मेले में देवता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
विज्ञापन



पांच जनवरी तक चलने वाले मेले में देवता की आदेश मनाया जाता है। हर साल देवता के स्वर्ग प्रवास से लौटने पर इस पर्व का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि आठ दिन तक चलने वाले ओमरिंग पर्व में नेसंग गांव से लेकर सुंगरा ग्रोसनम तक परियां वापिस आने के दौरान यह पर्व मनाया जाता है। मेले के दौरान सभी देवताओं के मंदिरों के कपाट खुल जाते हैं। इसके साथ ही पूजा अर्चना सहित अन्य मांगलिक कार्य भी शुरू होते हैं। देवता ओरमिंग शु के मोतमीन महेश्वर सिंह नेगी, गीतकार अनूप नेगी और माथस लोकेंद्र नेगी ने बताया कि गुप्त सर्वश्रेष्ठ गुरु डुवारस सूड़ देवता वर्ष में एक बार चार दिनों के लिए गांव के भ्रमण पर निकलते हैं। संध्या के समय ग्रामंड संनथंग में 18 वाद्ययंत्रों की थाप पर गालशीम कार होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेले के पहले दिन शनिवार को दिनभर देवताओं के साथ नृत्य का आनंद लिया। इस दौरान का दृश्य देखते ही बनता है। इसके साथ ही लोग अपने आराध्य देवता से सालभर की सुख समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed