{"_id":"63da9ffd59062f2d7557c89c","slug":"na-rampur-hp-news-c-19-1-46994-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बर्फबारी के तीन दिन बाद भी 46 सड़कें अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बर्फबारी के तीन दिन बाद भी 46 सड़कें अवरुद्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 ट्रांसफार्मरों बंद, ठंड में ठिठुरने को मजबूर हजारों लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर में बर्फबारी के तीन दिन के बाद भी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। जनजातीय जिले में अभी भी 46 सड़कें अवरुद्ध हैं तो वहीं 36 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। इस वजह से क्षेत्र के कई इलाकों के लोग पैदल सफर करने के साथ ही सर्द रातें अंधेरे में काटने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी सुरेंद्र नेगी, विरेंद्र नेगी, प्रताप सिंह नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, राजकमल नेगी, प्रमोद नेगी और विजय नेगी ने कहा कि यातायात अवरूद्ध होने से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बुधवार को रिकांगपिओ से एनएच पांच पर हुलिंग तक निगम की बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं रिकांगपिओ से शिमला की ओर भी बसों की आवाजाही बराबर हो रही है। लेकिन ग्रामीण रूटों पर अभी भी व्यवस्था पूरी तरह से नहीं सुधरी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने बताया कि बर्फबारी से बाधित मार्गों के चलते ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही नहीं हो पाई है। लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन डीके सेन और एक्सईएन भावानगर राहुल सूद ने कहा कि बर्फबारी से बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए 18 मशीनें और 400 मजदूर जुटे हैं। जल्द यातायात के लिए सभी सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा।
इनसेट
भारी बर्फबारी के कारण विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। बोर्ड के कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही पूरे जिले में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
टीसी नेगी, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड