{"_id":"63da9f4832f6001ac90f2f9c","slug":"na-rampur-hp-news-c-19-1-46858-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उपमंडल के नंदपुर में सड़क हादसा, पटवारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उपमंडल के नंदपुर में सड़क हादसा, पटवारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के मालत में सेवाएं दे रहा था रमेश, देइया से कुपवी जाते समय हादसा
200 मीटर खाई में गिरी कार, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों काे सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल/ नेरवा (रोहड़ू)। उपमंडल कुपवी के नंदपुर में बुधवार सुबह हुए कार हादसे में पटवारी की मौत हो गई है। रमेश कुमार मालत में सेवारत थे। हादसा उस समय हुआ जब वे देइया से कुपवी की ओ जा रहे थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है, जब मालत में सेवारत पटवारी रमेश कुमार कार से देईया से कुपवी की ओर जा रहे थे। इसी बीच नंदपुर के समीप पहुंचने पर चालक का नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रमेश कुमार गांव कंनाहल डाकघर केदी तहसील नेरवा के रहने वाले थे। हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद नेरवा थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकाला। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एसडीएम कुपवी नारायण चौहान ने कहा कि प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।