फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NA

Rampur Bushahar News: कर्मचारियों को टीबी रोग के बारे में किया जागरूक

Wed, 01 Feb 2023 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। स्वास्थ्य विभाग किन्नौर ने बुधवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत हिमाचल पथ परिवहन निगम की कार्यशाला और मुख्य बस अड्डा रिकांगपिओ में क्षय रोग जांच जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजिंद्र चौधरी ने की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के डीआरटीबी समन्वयक छेरिंग लाल और स्वास्थ्य शिक्षक सुभाष चंद्र ने सरकारी कर्मचारियों को टीबी के लक्षण और इसके बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो हफ्ते तक लगातार खांसी, शाम को बुखार आना, पसीना और वजन कम होने जैसे लक्षण टीबी के हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में नजदीकी अस्पताल में जाकर चिकित्सक से अवश्य जांच करवाएं। समय पर इलाज करवाने से टीबी का मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि इसका उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed