फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mutual disputes will be resolved through mediation

Rampur Bushahar News: मध्यस्थता से सुलझाएं जाएंगे आपसी विवाद

Tue, 13 Oct 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। लंबे समय से लंबित विवादों के समाधान और लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला मध्यस्थता को बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए मध्यस्थता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इस प्रक्रिया के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उमेश वर्मा ने बताया कि मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0 अभियान एक अगस्त से 31 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता विवादों के समाधान का सरल, गोपनीय और कम खर्चीला माध्यम है। इसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ की सहायता से दोनों पक्ष आपसी सहमति के आधार पर विवाद सुलझा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता से समय और धन की बचत होती है और पक्षकारों के बीच संबंध भी बेहतर बने रहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि लंबित विवादों को शीघ्र सुलझाने के लिए मध्यस्थता का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article