{"_id":"629656ffa3c7d5598a00f123","slug":"murder-in-rohru-rampur-hp-news-sml410665996","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुब्बल के गिल्टाड़ी गांव में सरिये के हमले से व्यक्ति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुब्बल के गिल्टाड़ी गांव में सरिये के हमले से व्यक्ति की हत्या
विज्ञापन
murder in rohru
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू। पुलिस थाना जुब्बल के तहत गिल्टाड़ी गांव में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। नेपाली मूल के व्यक्ति की सिर पर वार करके हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार घटना 29 मई रात की बताई जा रही है जब नेपाली मूल का थान सिंह उर्फ फौजी गिल्टाडी गांव में ही एक अन्य नेपाली मजदूर के ढारे में गया था। यहां उसके साथ दो लोगों ने शराब का सेवन किया।
रात को किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी के बाद थान सिंह के सिर पर उसके साथी ने वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की लेकिन लोगों की आवाजाही के कारण शव को ढेरे से कुछ दूरी पर छोड़ दिया। अगले दिन मृतक का मालिक जब उसकी तलाश के लिए गया तो उसने उसके शव को देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस थाना जुब्बल को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जुब्बल अस्पताल पहुंचाया है। छानबीन के बाद एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गा है जबकि दूसरा साथी अभी फरार चल रहा है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने मृतक के सिर पर वजनदार वस्तु से हमला किया है। इसके साथ ही एफएसएल के विशेषज्ञों ने भी मंगलवार को मौके का मुआयना किया।
डीएसपी चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।