फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   murari lal maheshwari debate

मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता आज

Sun, 21 Jul 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नई पीढ़ी में तार्किक सोच और वैचारिक नेतृत्व विकसित करने के मकसद से अमर उजाला विचार-प्रवाह श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। जिला स्तर पर सोमवार को पीजी कॉलेज रामपुर में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मंडल और राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में जिला भर के कॉलेजों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जिला स्तर की प्रथम विजेता टीम को पांच हजार रुपये, द्वितीय को तीन हजार और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 2 हजार रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं दो प्रोत्साहन पुरस्कार एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। समान अंक आने की स्थिति में पुरस्कार राशि विभाजित की जाएगी। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम सर्वमान्य होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रतिभागियों को दूरभाष पर सूचित किया जा चुका है। प्रतिभागियों को सोमवार प्रात: 10:30 बजे पीजी कॉलेज रामपुर स्थित ज्योग्राफी विभाग में डॉ. रामलाल नेगी के पास अपना पंजीकरण करना होगा। प्रतियोगिता के संदर्भ में किसी प्रकार की जानकारी के लिए अमर उजाला के नबंर 01782-234595 और 9816828544 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed