फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Municipal Council installed a new cooler worth Rs 45 thousand in Tehsil Library

Rampur Bushahar News: नगर परिषद ने तहसील पुस्तकालय में लगाया 45 हजार का नया कूलर

Thu, 04 Jul 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबर का असर : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में डटे हजारों युवाओं को मिलेगा शीतल जल, सात पंखे और 10 बैंच भी किए स्थापित, युवाओं ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आया नगर परिषद

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। तहसील पुस्तकालय रामपुर में पहुंचने वाले तीन जिले के हजारों युवाओं को अब मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो गई हैं। नगर परिषद ने तहसील पुस्तकालय में जहां सात नए पंखे स्थापित किए हैं, वहीं करीब 45 हजार रुपये की लागत से नया कूलर भी लगा दिया है और एसी को भी दुरुस्त कर दिया है। ऐसे में गर्मी में पुस्तकालय में पढ़ाई करने पहुंचने वाले युवाओं को जहां शीतल और स्वच्छ जल पीने को मिलेगा, वहीं पंखे लगने से गर्मी से राहत भी मिलेगी। इसके अलावा नगर परिषद रामपुर ने 10 नए बैंच भी लगाए हैं, ताकि यहां युवाओं को बैठने की व्यवस्था हो सके। गौर हो कि रामपुर के पुराना बस अड्डे स्थित तहसील पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने में युवा डटे हुए हैं। रोजाना जिला शिमला, कुल्लू और किन्नौर के युवा यहां पढ़ाई करने पहुंचते हैं। वर्ष 2017 में यह पुस्तकालय खोला गया है और इसकी देखरेख का जिम्मा नगर परिषद रामपुर संभाले हुए हैं। पुस्तकालय में युवाओं के पंजीकरण का आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंच गया है, लेकिन यहां पर युवाओं को बैठने की व्यवस्था नाकाफी है। यहां पंखों की भी उचित व्यवस्था नहीं थी। वहीं, पेयजल सुविधा के लिए लगाया गया कूलर बीते दो वर्षों से खराब पड़ा था। अमर उजाला ने भी युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद नगर परिषद रामपुर हरकत में आया है और समस्या का समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया।


उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा ने कहा कि पुस्तकालय में 45 हजार रुपये की लागत से नया कूलर लगाया गया है। पुस्तकालय के लिए सात नए पंखे और 10 बैंच स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा एसी को भी दुरुस्त कर दिया गया है। नगर परिषद हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed