{"_id":"67cee64445d86852dc0a65ca","slug":"multi-storey-parking-will-be-built-in-indira-market-two-hundred-vehicles-can-be-parked-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-131252-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: इंदिरा मार्केट में बनेगी बहुमंजिला पार्किंग, खड़े हो सकेंगे दो सौ वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: इंदिरा मार्केट में बनेगी बहुमंजिला पार्किंग, खड़े हो सकेंगे दो सौ वाहन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मार्केट में जल्द होगा पार्किंग का निर्माण शुरु
नगर परिषद ने छह करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए शहरी विकास विभाग को भेजा
मंजूरी मिलते ही शुरू होगा पार्किंग का निर्माण कार्य
बहुमंजिला पार्किंग में दो सौ वाहनों को पार्क करने की मिलेगी सुविधा
जाम की समस्या से जूझ रहे शहर वासियों को पार्किंग बनने से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में रोजाना हजारों वाहनों का आना-जाना रहता है। शहर में पार्किंग की उचित व्यवस्था और बेतरतीब वाहनों के पार्क होने से यातायात समस्या वर्षों से बनी हुई है। शहर के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-पांच में नोगली से लेकर खनेरी तक वाहन सड़कों पर ही पार्क हो रहे हैं। ऐसे में हजारों लोग खासकर स्कूली बच्चे दुश्वारियां झेलने को मजबूर हैं। शहर में पार्किंग निर्माण की वर्षों से मांग उठ रही है। शहर आने वाले लोगों और शहरवासियों को जल्द ही इंदिरा मार्केट फेस टू पार्किंग का लाभ मिलेगा। नगर परिषद यहां करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण करेगी, जिसमें करीब 200 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। पार्किंग निर्माण से शहरवासियों की ट्रैफिक संबंधी समस्याओं का समाधान हो पाएगा। रामपुर शहर में दशकों से चली आ रही ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या का जल्द समाधान होगा। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में वर्षों से पार्किंग की निर्माण की मांग उठ रही है। शहर में वर्तमान में केवल दो ही पार्किंग हैं, जबकि हजारों वाहनों की आवाजाही के चलते ये पार्किंग नाकाफी साबित हो रही है। पार्किंग के अभाव में वाहनों को एनएच-पांच पर पार्क किया जा रहा है। ऐसे में शहर में हादसों का खतरा भी बढ़ा रहता है। रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चों को एनएच पर सफर करना जोखिमों भरा बना रहता है। वर्षों से नगर परिषद की ओर से शहर के इंदिरा मार्केट में पार्किंग निर्माण की कवायद चल रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इंदिरा मार्केट में पार्किंग निर्माण की आधारशिला रखी थी और पार्किंग निर्माण के लिए करीब चार करोड़ रुपये का बजट मुहैया करवाने की घोषणा भी की थी, लेकिन समय के साथ साथ पार्किंग निर्माण के बजट में इजाफा हो गया है। इसे देखते हुए नगर परिषद रामपुर ने शहरी विकास विभाग को एस्टीमेट तैयार कर भेजा है। नप ने करीब छह करोड़ रुपये के बजट का एस्टीमेट भेजा है। यदि समय रहते बजट जारी होता है, तो पार्किंग निर्माण शुरू हो पाएगा।
-नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि समय के साथ साथ पार्किंग निर्माण की लागत बढ़ रही है। अब नगर परिषद ने करीब छह करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा है। मंजूरी मिलते ही पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इंदिरा मार्केट में बनने वाली इस बहुमंजिला पार्किंग में 200 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी।