{"_id":"5f9056ca8ebc3e9b7f06fc1c","slug":"multi-storey-parking-gets-green-signal-in-rampur-rampur-hp-news-sml3491162144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण का रास्ता साफ
विज्ञापन
रामपुर के वार्ड चार में पार्किंग के लिए चयनित स्थान के निरीक्षण को पहुंची संयुक्त विभागीय टीम।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। शहर में वर्षों से जी का जंजाल बनी यातायात समस्या से निजात मिलने की आस जगी है। रामपुर नप के वार्ड चार कोर्ट परिसर के साथ खाली जमीन का बुधवार को कई विभागों की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। जल्द ही एफसीए प्रपोजल तैयार कर मामला वन विभाग को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है जल्द ही यहां पार्किंग बनेगी और हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने रामपुर की यातायात समस्या को मद्देनजर रखते हुए नगर परिषद को पार्किंग के लिए भूमि तलाशने के निर्देश दिए थे। बुधवार को राजस्व विभाग, नगर परिषद, लोनिवि, वन विभाग और शहर की विभिन्न संस्थाओं से आए लोगों ने वार्ड चार में मौके के जायजा लिया। यदि यहां पार्किंग का निर्माण होता है तो इससे शहर के व्यापारियों सहित यहां खरीदारी को पहुंचने वाले हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। शहर के बीचोंबीच पार्किंग बनने से जहां शहर पहुंचने में आसानी होगी, वहीं दशकों पुरानी यातायात समस्या से भी निजात मिलेगी।
इस समय रामपुर में एनएच पांच पर बेतरतीब तरीके से हजारों वाहन पार्क किए जा रहे हैं। 250 वाहनों को पार्क की ही शहर में व्यवस्था है। वार्ड चार में करीब पांच बीघा वन भूमि खाली है। यदि यहां बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाए तो करीब 400 से 500 वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था होगी। मौके पर आए सभी अधिकारियों ने उक्त स्थान को पार्किंग के लिए आदर्श स्थान बताया।
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष सुमन घाघटा और कार्यकारी अधिकारी हरि शर्मा ने कहा कि वार्ड चार में खाली भूमि का टीम ने निरीक्षण किया। जल्द ही वन विभाग की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। यहां करीब 400 से 500 वाहनों को पार्क करने की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण किया जा सकता है।
तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि पार्किंग के लिए करीब पांच बीघा भूमि का विभाग की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया। पार्किंग के लिए लिहाज से यह जगह अच्छी है। एफसीए प्रपोजल तैयार कर एसडीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी।
इस मौके पर आरओ अक्षय गुप्ता, एसडीओ लोनिवि करतार शर्मा, बुशहर संस्कृति मंच सचिव विक्रांत बिष्ट, प्रमुख व्यवसायी सुनील बस्सी, सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट सचिव विनय शर्मा, पार्षद नीलम गुप्ता, करण शर्मा, सर्वहितकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष तन्मय शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।