फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   MLA Rathore will perform the ground breaking ceremony of the ice skating rink in Narkanda

Rampur Bushahar News: नारकंडा में आइस स्केटिंग रिंक का भूमि पूजन करेंगे विधायक राठौर

Sun, 05 Apr 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन और खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय लोगों की सुधरेगी आर्थिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ठियोग-कुमारसैन विस क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर सोमवार को नारकंडा का दौरा करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र में प्रस्तावित आइस स्केटिंग रिंक के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन करेंगे और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। विधायक राठौर दोपहर 12:30 बजे नारकंडा में आइस स्केटिंग रिंक निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र के पर्यटन और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। आइस स्केटिंग रिंक बनने से जहां स्थानीय युवाओं को खेलों में नई संभावनाएं मिलेंगी, वहीं नारकंडा में पर्यटन को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की सुविधाओं से सर्दियों के मौसम में आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर परियोजना की रूपरेखा और इसके संभावित लाभों के बारे में भी जानकारी साझा की जाएगी। इसके बाद विधायक राठौर शिकायत निवारण समिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में क्षेत्र के लोगों की ओर से उठाई जाने वाली समस्याओं और मांगों पर चर्चा की जाएगी। स्थानीय ग्रामीण सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य जनहित से जुड़े विषयों को बैठक में रख सकेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के पूर्व प्रतिनिधि और अधिकारी भी बैठक में भाग लेकर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श करेंगे। आयोजकों की ओर से क्षेत्र के सभी लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जनता की सक्रिय भागीदारी से ही क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article