{"_id":"5d57f34b8ebc3e89c46dc1b2","slug":"missimg-rampur-hp-news-sml304138076","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीर बावड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीर बावड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ युवक
विज्ञापन
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। कुल्लू जिले के पुलिस थाना ब्रौ के तहत वजीर बावड़ी से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। इस संबंध में युवक के परिजनों ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। युवक के परिजनों ने घटना वाले दिन युवक के साथ मौजूद दोस्तों पर उसे अगवा करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना ब्रौ में युवक खूब राम (27), पुत्र स्व. हरदास, गांव चाटी, तहसील निरमंड की मां कला देवी ने मामला दर्ज करवाया कि 14 अगस्त को उसका बेटा अपने दोस्तों के साथ वजीर बावड़ी की ओर गया था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। युवक की मां ने शक जताया है कि उसके बेटे साथ गए किसी अज्ञात शख्स ने उसका अपहरण कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर 3-4 युवकों को हिरासत में लिया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाल रही है।
शुक्रवार को लापता हुए युवक के परिजनों, ग्रामीणों और महिला मंडल चाटी के सदस्यों ने पुलिस थाना ब्रौ के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच नहीं कर रही। वहीं जब मामला गर्माया तो देर शाम एसपी कुल्लू और डीएसपी आनी मौके पर पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस थाना के बाहर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और मामले में ढील बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीण शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे तक पुलिस थाने के बाहर रोष प्रकट करते रहे। वहीं शनिवार को भी ग्रामीण पुलिस थाने के बाहर जुटना शुरू हो गए थे। शनिवार को चौथे दिन भी लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता युवक की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 365 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शक के आधार पर 3-4 युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ चल रही है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।