फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   minister suresh bhardwaj launch apple app in fagu

बागवानों की सुविधा के लिए सेब ऐप लांच

Thu, 15 Jul 2021 06:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिले के हजारों सेब उत्पादकों के लिए
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने ‘सेब एप’ का शुभारंभ किया है। बुधवार को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने ठियोग के फागू स्थित सेब नियंत्रण कक्ष में एप का उद्घाटन किया। नई व्यवस्था में अब यहां से गुजरने वाले हजारों सेब ट्रकों की इसी एप के माध्यम से एंट्री होगी। इससे कार्य पेपरलेस होगा, वहीं हजारों बागवान ठगी से भी बच सकेंगे।
कार्यक्रम में एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने शहरी विकास मंत्री का गुलदस्ता और शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया। एसडीएम ने कहा कि सेब एप से जहां समय की बचत होगी, वहीं एप से कार्य होने से कागज का इस्तेमाल भी नहीं होगा। इससे डिजिटल इंडिया अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा। एप के बनने से सेब बागवानों के साथ होने वाली ठगी से भी बचा जा सकेगा। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने एसडीएम सौरभ जस्सल की इस कार्य के लिए खूब सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी होने चाहिए जो अपने काम के साथ-साथ कुछ नया करने का जज्बा रखते हों। कार्यक्रम में मंच का संचालन वंदना ठाकुर ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा, गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष योगेश दत्त शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed