{"_id":"6ac64c25899b0e6db707878f","slug":"minister-jagat-singh-negi-to-visit-kinnaur-from-october-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-171827-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मंत्री जगत सिंह नेगी 10 अक्तूबर से किन्नौर प्रवास पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मंत्री जगत सिंह नेगी 10 अक्तूबर से किन्नौर प्रवास पर
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह नेगी 10 अक्तूबर से किन्नौर प्रवास पर संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी 10 से 14 अक्तूबर तक किन्नौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मंत्री जनसमस्याएं भी सुनेंगे और विभिन्न बैठकों तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री 10 अक्तूबर को शिमला से बायल पहुंचेंगे, जहां रात्रि ठहराव करेंगे। 11 अक्तूबर को वे कंडार में सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) पुनर्वास के तहत जमीनों का मालिकाना हक एवं राशि वितरित करेंगे। इसी दिन वे जन-समस्याएं भी सुनेंगे। इसके उपरांत शाम को वे कल्पा पहुंचेंगे। 12 अक्तूबर को रिकांगपिओ में वन अधिकार अधिनियम, 2006 से संबंधित कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यशाला में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे। 13 अक्तूबर को मंत्री रिकांगपिओ आईटीडीपी के सम्मेलन कक्ष में एसजेवीएन के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन संबंधी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके अतिरिक्त, विभिन्न हितधारकों की ओर से उठाए गए भूमि अधिग्रहण एवं नोतोड़ से संबंधित मामलों पर भी बैठक होगी। इसी दिन वे किन्नौर महोत्सव-2026 से संबंधित बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। 14 अक्तूबर को मंत्री कल्पा से ताबो के लिए प्रस्थान करेंगे और ताबो में रात्रि ठहराव करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रवास के दौरान विकासात्मक, जनजातीय, राजस्व एवं जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।