{"_id":"676ab27350956cfebd021995","slug":"minister-jagat-singh-negi-did-surprise-inspection-of-nigulsari-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-127167-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मंत्री जगत सिंह नेगी ने निगुलसरी स्कूल का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मंत्री जगत सिंह नेगी ने निगुलसरी स्कूल का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निगुलसरी का औचक निरीक्षण करते राजस्व, बागवानी मंत्री जगत सिंह ने
निगुलसरी वैकल्पिक मार्ग का लिया जायजा, अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का दिए निर्देश
छह दिवसीय किनौर प्रवास के दौरान पहुंचे भावानगर
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर ( किन्नौर)। किन्नौर जिले में अपने छह दिवसीय प्रवास पर पहुंचे जनजातीय विकास एवं शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निगुलसरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी कक्षाओं में जाकर स्थितियों का जायजा लिया और स्कूल की विभिन्न समस्याओं को सुना। उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंत्री ने निगुलसरी के पास वैकल्पिक मार्ग का भी निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं और इन समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से निपटारा करने के आश्वासन दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और निचार ब्लाॅक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।